फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे से गूंजा शहर

बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे से गूंजा शहर

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर शहर में धूमधाम से नगर संकीर्तन निकाला गया। ‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के नारे से पूरा शहर गूंज उठा। हर तरफ केसरी पगड़ी और केसरी दुपट्टे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

नई बस्ती गुरुद्वारा के तत्वावधान में निकले नगर संकीर्तन में महिला-पुरुष श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे सेवा करते हुए चल रहे थे। संकीर्तन में स्वर्ण मंदिर को आजाद करने वाले बाबा दीप सिंह की झांकी, कोडा राक्षस की झांकी आदि शामिल थीं। पंजाबी क्वार्टर का कीर्तन जत्था, भंगड़ा पार्टी, गतका पार्टी और दिल्ली का बैंड भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुछ युवा अपनी झांकी के माध्यम से पंजाब के गांवों की संस्कृति का अहसास करा रहे थे। संकीर्तन के समय सड़क के दोनाें ओर सभी धर्मों के लोगाें ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया। जत्थेदार अवतार सिंह ने पंज प्यारे का स्वागत कर गुरुघर का सिरोपा भेंट किया। नगर संकीर्तन के दौरान अटूट लंगर चलता रहा। शोभायात्रा नई बस्ती से शुरू होकर पंजाबी क्वार्टर, मीरीलाल प्याऊ, रेलवे रोड, माल गोदाम, बारहद्वारी, सराय लवरिया, मसूदाबाद, आवास विकास होते हुए पुन: नई बस्ती पहुंची। नगर संकीर्तन में जत्थेदार अवतार सिंह, सरदार मक्खन सिंह, गुरुदयाल सिंह, सतेंद्रपाल सिंह, भूपेंदर सिंह, चरणजीत सिंह, टीटू भाई, कंवलप्रीत सिंह, बाबे भाई, त्रिलोचन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed