फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लिपिक निलंबित, एसडीएम को सौंपी जांच

लिपिक निलंबित, एसडीएम को सौंपी जांच

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। विकास भवन में कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारी के साथ बदतमीजी बिजौली के लिपिक को महंगी पड़ गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर विकास खंड टप्पल से संबद्ध कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम (खैर) को सौंपी गई है। बिजौली में तैनात वरिष्ठ लिपिक रविकरन सिंह गुरुवार को विकास भवन पहुंचे और वरिष्ठ सहायक कप्तान सिंह और प्रशासनिक अधिकारी अशोक मित्तल से बदतमीजी की। आरोप है कि उन्होंने विकास भवन में जमकर गाली गलौज भी की और बड़े बाबू से चाबी तक छीन ली। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी शमीम अहमद खान से की। उन्होंने बीडीओ बिजौली से कर्मचारी की रिपोर्ट मांगी। वहां से बताया गया कि आरोपी कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ बदतमीजी करता रहता है। वहां भी उसके साथ काम करने वाले लोग परेशान है। गुरुवार को वह बगैर अनुमति के विकास भवन पहुंचे थे। विकास के कर्मचारियों और बीडीओ बिजौली की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। बकौल सीडीओ निलंबित लिपिक पर अनुशासनहीनता और बगैर अनुमति के ऑफिस से गायब रहने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed