{"_id":"6-10222","slug":"Aligarh-10222-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कैंपस से छात्र की बाइक चोरी, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू कैंपस से छात्र की बाइक चोरी, हंगामा
Aligarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू परिसर में आए दिन हो रही बाइक और साइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर छात्रों में आक्रोश है। गुुरुवार को कॉमर्स डिपार्टमेंट के बाहर खड़ी छात्र की बाइक चोरी होने और प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा इसे गंभीरता से न लेने पर छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा किया। छात्र नेता हाजी अरशान ने कैंपस में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर रोष जताया है। विवि के छात्रों ने बताया कि गुरुवार को एक छात्र की महंगी बाइक कॉमर्स विभाग के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से चोरी हो गई। घटना के बाद छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और जल्द से जल्द 100 नंबर को सूचित करने को कहा। वहां पर छात्रों से लिखित में शिकायत करने को कहा गया तो आक्रोशित छात्रों ने हंगामा कर डाला। बाद में किसी तरह छात्रों को समझाकर शांत किया गया। छात्र नेता हाजी अरशान ने कहा है कि कैंपस में लगातार बाइक और साइकिल चोरी की घटनाओं से लग रहा है कैंपस में चोर और असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। इस संबंध में डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. हशमत से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन