{"_id":"6-10215","slug":"Aligarh-10215-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू की अरबों की जमीन खाली कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू की अरबों की जमीन खाली कराइए
Aligarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने अलीगढ़ प्रशासन को फुल डोज दे दी है। शायद इसलिए गुरुवार शाम को एएमयू की अरबों रुपये की जमीनों को खाली करने का मिशन शुरू हो गया है। मुख्य सचिव ने सीधे मंडलायुक्त कुंवर विक्रम सिंह, डीआईजी डी प्रकाश, डीएम आलोक कुमार और एसएसपी पीयूष मोर्डिया को फोन कर इन जमीनों को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराने को कहा है। इसी पर एडीएम सिटी डीएस सचान और एसपी सिटी दयानंद मिश्र ने शाम को एएमयू रजिस्ट्रार शाहरूख शमशाद और प्रोक्टर खुर्शीद अहमद खान के साथ इन जमीनों पर विस्तार से चर्चा की। तय हुआ कि एएमयू के सभी 18 जमीनों का पूरा ब्यौरा प्रशासन को दिया जाएगा। एएमयू और प्रशासनिक अधिकारी मिल कर पैमाइश कराएंगे। कब्जेदारों से उनका पक्ष भी पूछा जाएगा। अगर उनके पास आवश्यक दस्तावेज हैं तो कानूनी प्रक्रिया के तहत हल निकाला जाएगा। एएमयू की महानगर में 18 से अधिक अचल संपत्तियों पर कब्जा हो गया है। जिसमें सर्वाधिक जमीनें किला रोड और अब्दुल्ला गर्ल्स कालेज रोड पर हैं।
विज्ञापन