{"_id":"6-10196","slug":"Aligarh-10196-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला
Aligarh
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलाचांद में पति ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह कर आरोप दूसरों के सिर मढ़ने की कोशिश की, परंतु जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। कोतवाल आरएन सिंह के मुताबिक आरोपी शाहिद पुत्र कल्लू ने बताया कि वह कबाड़ा बेचने का काम करता था। उसकी दूसरी शादी पांच माह पूर्व छाता निवासी निजाम की पुत्री फरजाना से हुई थी। फरजाना ने अपना सवा लाख का जेवर छाता में ही एक स्वर्णकार की दुकान पर कुछ नये आभूषण बनवाने के लिए रखा था। जिसे बेचकर वह स्वर्णकार से रुपये ले आया था। इस बात पर फरजाना ने क्लेश किया था। मंगलवार को फरजाना ने शाहिद से खाना खाने को कहा। शाहिद ने मना किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बात पर शाहिद ने फरजाना पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। अधजली और बेहोशी की हालत में वह फरजाना को मंगलवार को केातवाली लाया और आरोप अपनी पहली पत्नी के रिश्तेदारों पर मढ़ने लगा। उस समय पुलिस ने फरजाना को अलीगढ़ के अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। मंगलवार की देर सायं युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को फरजाना के मायके पक्ष के लोग कोतवाली आ गए। मृतका के जीजा इरफान पुत्र अल्लाह महर ने बाइक, भैंस और दस हजार की मांग करने का आरोप लगाते हुए शाहिद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर शाहिद को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की थी।
विज्ञापन