{"_id":"6-10192","slug":"Aligarh-10192-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से लिया पर सही फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से लिया पर सही फैसला
Aligarh
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सुबह जब लोगों की नींद खुली और टीवी पर खबरी चैनल के जरिये अपडेट होने की जरूरत महसूस हुई तो सबसे पहली और बड़ी खबर यही मिली कि 26/11 के आरोपी आतंकी अजमल कसाब को अभी-अभी फांसी दे दी गई है। पहले तो सभी चौंके, मगर खबर पुख्ता है, इसकी तस्दीक होने पर एक ही प्रतिक्रिया हुई कि देर से लिया गया मगर सही फैसला है यह। इस प्रतिक्रिया के पीछे एक ही वजह थी कि कोई भी मुंबई हमले को भुला नहीं पाया। बेशक इस हमले के चार साल बाद सरकार ने यह कदम उठाया। इधर, इस फैसले को लेकर महानगर में पुलिस-प्रशासनिक स्तर से भी एहतियात बरता गया।
विज्ञापन