फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डॉ. स्तुति की मौत का जिम्मेदार डॉ. अरविंद

डॉ. स्तुति की मौत का जिम्मेदार डॉ. अरविंद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। डॉ. शुक्ला घराने की वधू डॉ. स्तुति शुक्ला की मौत के मामले में उसके फ्रेंड डॉक्टर अरविंद को भी हत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी मानते हुए सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने यह आदेश पुलिस के स्तर से दाखिल की गई चार्जशीट के आधार पर किए हैं। अब थाना क्वारसी की पुलिस गैर जमानती वारंटों को लेकर कन्नौज जाएगी। इसी साल मई के महीने में रामघाट रोड इलाके में नेत्र सर्जन डॉ. प्रशांत शुक्ला की पत्नी डॉ. स्तुति शुक्ला की मौत हो गई थी। स्तुति के परिजनों ने डॉ. प्रशांत सहित परिवार के कई सदस्यों के नाम हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसे बाद में पुलिस ने आत्महत्या में तरमीम कर दिया था। उसी दौरान प्रशांत शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, वह अभी भी जिला कारागार में हैं। सीओ (तृतीय) ने बताया कि पुलिस ने विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर माना है कि डॉ. स्तुति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में पति प्रशांत के अलावा डॉ. अरविंद का भी हाथ है। डॉ. अरविंद आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में डॉ. स्तुति के साथ एमएस कर रहे थे, वहीं पर दोनों के बीच संबंध बने और उन्हीं के चलते यह घटनाक्रम हुआ था। हालांकि इस मामले में स्तुति के पिता ने प्रशांत की मां तथा बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन विवेचना में उन्हें दोषी नहीं माना और चार्जशीट से नाम निकाल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed