{"_id":"6-10118","slug":"Aligarh-10118-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी किलर ने मारा था हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी किलर ने मारा था हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश को
Aligarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंगीरी। हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। हत्या के मामले में नामजद मनवीर ने पिटाई का बदला लेने के लिए 70 हजार रुपये में ओमप्रकाश की सुपारी दी थी। पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़कर उनके पास से तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। एसओ गंगीरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि मनवीर के साथ चार अन्य लोेग कुमरौआ तिराहे पर खडे़ हुए हैं। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो पांचों लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें फायरिंग करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में नगला नेकराम निवासी मनवीर पुत्र पातीराम, अजयपाल मिस्त्री पुत्र दुर्जन सिंह निवासी पहाड़पुर थाना सिकंदराराऊ, संजय पुत्र रामबाबू निवासी गिनौली थाना सिकंदराराऊ, विजेंद्र पुत्र राज बहादुर और विनीत पुत्र धर्मवीर निवासी निजामपुर थाना मारहरा एटा शामिल हैं। पूछताछ में मनवीर ने कुबूल किया है कि हत्या से करीब 15 दिन पहले ओमप्रकाश ने रुपये के लेनदेन को उसकी पिटाई कर दी थी। 11 नवंबर की सुबह उसने टेंट लगवाने की बात करने के लिए ओमप्रकाश को काली नदी के पुल पर बुलाया और चारों सुपारी किलर के साथ मिलकर उसे चाकुओं से गोदा और फिर गोलियों से भून दिया। पुलिस को चारों के पास से एक बाइक, तीन छुरे व चार तमंचे, दो मोबाइल, चार सिम और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन