{"_id":"6-10114","slug":"Aligarh-10114-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर के लिए 8 प्रोजेक्ट चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर के लिए 8 प्रोजेक्ट चुने
Aligarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्री स्टेट आयोजन में चयनित किए आठ प्रोजेक्टों में से छह संत फिदेलिस के रहे, जबकि एक-एक रेडियंट स्टार और सर्वोपयोगी पलसेड़ा का रहा है। इसमें 19 विद्यालय के 53 बाल विज्ञानियों के समूह शामिल हुए थे। चयनित समूह अपने प्रोजेक्ट के साथ बाराबाकी में 22 से 24 नवंबर तक राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।शनिवार को चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में ऊर्जा : संभावनाएं, उपयोग और संरक्षण विषय पर आयोजित प्री स्टेट आयोजन का शुभारंभ एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने किया। कार्यक्रम एसोसिएड डीआईओएस गिरजेश चौधरी, डॉ. राजीव अग्रवाल, आदि ने संबोधित किया। संत फिदेलिस से सीनियर वर्ग वर्ग में सार्थक ,निपुण गुप्ता - सर्वजीत सिंह, उरोज फातिमा हैं। सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेरा के रवि सिंह तथा रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल से रितिका अग्रवाल का चयन हुआ है।जूनियर वर्ग में सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के असद मुस्तफा तथा निखिल चौधरी हैं, जबकिप्रतीक्षा सूची में हिमांशी चौधरी तथा थ्री डाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कृति गुप्ता हैं।
विज्ञापन