{"_id":"6-10050","slug":"Aligarh-10050-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के ‘धोखे’ से चक्कर में पड़े उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के ‘धोखे’ से चक्कर में पड़े उपभोक्ता
Aligarh
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। दिवाली को लेकर सोमवार को बैंकों में अन्य दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा भीड़ रही। वहीं एटीएम के धोखे से उपभोक्ता बहुत परेशान हुए और रुपये निकालने के लिए एक से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाते रहे।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। एसबीआई मुख्य शाखा, रेलवे रोड स्थित पीएनबी शाखा, केनरा बैंक शाखा और अन्य बैंकों में दोपहर तक उपभोक्ताओं की लेनदेन के लिए भीड़ लगी रही। कुछ लोगों को दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। तब जाकर उनका काम हो सका। उधर, त्योहार के मौके पर शहर के कई एटीएम खाली या खराब हो गए। इसके कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। केनरा बैंक, आईसीआईसीआई, पीएनबी, सिंडिकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक समेत अन्य कई बैंकों के करीब एक दर्जन से अधिक एटीएम खराब या खाली रहे। बार-बार की दिक्कत से बैंक उपभोक्ता नाराज दिखे। इधर जिन एटीएम से निकासी हो रही थी, वहां पैसे निकालने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई।