फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खरीदारी को बाजारों में उमड़ी पब्लिक

खरीदारी को बाजारों में उमड़ी पब्लिक

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। छोटी दिवाली को लेकर सोमवार को बाजार में रौनक बरकरार रही। दोपहर के बाद रेलवे रोड, मामू भांजा, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, महावीरगंज, सब्जी मंडी, बारहद्वारी, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड समेत शहर के अन्य बाजारों और गली-मोहल्ले की दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों का मेला लगा रहा। दोपहर ढलने के बाद बाजार की रौनक बढ़ती गई। ऑटो बाजार में भी छोटी दिवाली के दिन अच्छा कारोबार हुआ। कार और बाइकों की अच्छी डिलीवरी हुई। सर्राफा बाजार की चमक भी बरकरार रही। तनिष्क के अमित कुमार और सोनी ज्वैलर्स के विजय अग्रवाल ने बताया कि छोटी दिवाली के दिन औसत से अच्छी सेल रही।
विज्ञापन

खूब बिकी आतिश्ाबाजी
नुमाइश मैदान स्थित आतिशबाजी मार्केट में आतिशबाजी खरीदने के लिए सोमवार को जबरदस्त भीड़ रही। इसके मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंगलवार को भी मार्केट में जबरदस्त भीड़ रहने की उम्मीद है। सुरक्षा क ी दृष्टि से फायर के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम दुकानों पर हरेक दो घंटे के बाद चेकिंग में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed