{"_id":"6-10033","slug":"Aligarh-10033-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाइक न दिलाई तो बेटे ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाइक न दिलाई तो बेटे ने दी जान
Aligarh
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली। धनतेरस पर बाइक की डिमांड पूरी न होने पर एक युवक ने आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के भोला नगर निवासी एक युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। चर्चा है कि वह पिछले कई दिनों से पापा से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। पापा ने उससे धनतेरस पर बाइक दिलाने का वादा किया। रविवार की सुबह उसने पापा से बाइक दिलाने की बात कही पर उन्होंने रुपये न होने की बात कहते हुए कुछ दिन बाद बाइक दिलाने को कह दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक कमरे में चला गया और बिजली के तार से फंदा बनाकर गार्डर से फांसी लगा ली। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर कोतवाली क्षेत्र के गांव जामुना का एक युवक जुआ और शराब पीने का आदी था। उसने धनतेरस में जुआ खेलने के लिए घरवालों से रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।