{"_id":"6-10031","slug":"Aligarh-10031-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सर्राफा बाजार में जन्मी ‘लक्ष्मी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में जन्मी ‘लक्ष्मी’
Aligarh
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार के व्यस्ततम फूल चौराहे की सड़क पर एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। जिस समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वहां तैनात पीएसी के जवानों ने चौराहे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोककर महिला का प्रसव पर्दे में कराने के लिए चादर आदि की व्यवस्था भी करा दी। सकुशल प्रसव होने के बाद जच्चा व बच्चा को रिक्शा में बैठा कर उसके परिजनों के साथ घर भिजवा दिया। महिला जयगंज से रिक्शा में बैठकर प्रसव के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय जा रहा थी। इस घटना को लेकर सर्राफा कारोबारियों में धनतेरस के दिन बाजार पर माता लक्ष्मी के मेहरबान होने की चर्चाएं रहीं। सहयोग करने में 38 बटालियन पीएसी की जी कंपनी के जवान जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, संजय आदि की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन