{"_id":"6-10030","slug":"Aligarh-10030-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को कमरे में बंद कर आग लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को कमरे में बंद कर आग लगाई
Aligarh
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कोतवाली के ऊपर कोट पर संपत्ति विवाद में दो देवर सहित तीन लोगाें ने भाभी को कमरे में बंद करके पीटा और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में महिला को पड़ोसियों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भरती करा दिया।
शाहजमाल निवासी माजिद खां ने बताया कि उसकी बहन सायरा (32) के ससुर रहीस ने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। सायरा घर के एक हिस्से में अपने परिवार के साथ रहती है। उसने अपना मकान शाहजमाल में भी बनवा लिया है। उस पर देवर अपने घर में शिफ्ट होने का दबाव डाल रहा था, लेकिन नया घर सुनसान इलाके में होने के कारण उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर करीब 15 दिन से देवर उसके बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते सुबह साढ़े सात बजे दो देवरों सहित तीन लोगाें ने सायरा को कमरे में बंद करके पीटा और फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। तीनों उसे कमरे में बंद करके भाग निकले। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोगाें ने सायरा को बंद कमरे में से निकाला और उसके कपड़ाें में लगी आग को बुझाया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। इस घटना के संबंध में सायरा के भाई माजिद ने देवर सलीम, नदीम और सब्बो पत्नी नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।