{"_id":"6-10020","slug":"Aligarh-10020-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा
Aligarh
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। एक मरीज की एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा काटा। हंगामा करने वाले शव को अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे थे। जबकि हॉस्पिटल प्रशासन इसे मेडिको लीगल केस मानते हुए पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझाने पर मृतक के परिजन किसी तरह शांत हुए। डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज की मोरचरी में भिजवा दिया है। आगे की प्रक्रिया पुलिस पूरी कर रही है।
विज्ञापन