फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   9460 metric tonnes wheat is kept in open at purchasing centers

मानसून निकट, जिले के क्रय केंद्रों पर खुले में पड़ा है 9460 मीट्रिक टन गेहूं

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
9460 metric tonnes wheat is kept in open at purchasing centers
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

बाजारों में गेहूं के कम दाम के चलते इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बंपर खरीद हुई है। अलीगढ़ में ही पिछले साल की तुलना में अब तक 145 फीसदी से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। अत्यधिक खरीद से भंडारण में दिक्कतें आ रही हैं। मानसून निकट है और अभी भी 9460 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे पड़ा है। ऐसे में यदि बरसात हुई तो हजारों क्विंटल गेहूं की बर्बादी तय है।
रिकॉर्ड तोड़ खरीद, जिले के 33812 किसानों को किया 2.19 अरब का भुगतान
अलीगढ़। जिले में इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं खरीद हुई है। 9 जून तक 1 लाख 37 हजार 976 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 145 फीसदी अधिक है। इस दौरान जिले के 33812 किसानों का कुल भुगतान देय 2.72 अरब में से अब तक 2.19 अरब रुपये का भुगतान हो चुका है। 53 करोड़ रुपये का भुगतान होना शेष है।
विज्ञापन

तीन नए गोदाम लिए, होगा भंडारण
अलीगढ़। डिप्टी आरएमओ केपी सिंह ने बताया कि एफसीआई के गोदाम फुल होने पर हाल ही में हरिबाबा वेयर हाउस सूतमिल, एसडब्लूसी अतरौली व एफसीआई के कासिमपुर स्थित गोदाम में गेहूं का भंडारण शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून तक होगी खरीद
अलीगढ़। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर अब 15 जून तक ही गेहूं खरीद होगी। अभी भी रोजाना 550 मीट्रिक टन गेहूं रोजाना प्रति क्रय केंद्र आ रहा है। बताते चलें कि जिले में 107 क्रय केंद्र हैं।

गेहूं खरीद के पिछले तीन सालों के आंकड़े
-वर्ष 2018-19-1 लाख 33 हजार मीट्रिक टन
-वर्ष 2019-20-1 लाख 07 हजार मीट्रिक टन
-वर्ष 2020-21-1 लाख 37 हजार मीट्रिक टन
क्रय केंद्रों पर बरसात से गेहूं को बचाने के लिए त्रिपाल व पन्नी का इंतजाम है। करीब 95 फीसदी गेहूं गोदामों में पहुंच चुका है। 9460 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों पर मौजूद है। इसे भी एक दो दिन में नए गोदामों में रखवा दिया जाएगा।
- विधान जायसवाल, एडीएम वित्त व गेहूं खरीद के नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed