{"_id":"5cae52eebdec22144b7f09df","slug":"91554928366-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को छात्रवृति शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को छात्रवृति शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा : अवस्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फूड क्राफ्ट संस्थान का 35वां वार्षिकोत्सव ‘आगाज’ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्थान के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी (अपर मुख्य सचिव) ने कहा कि संस्थान के इतिहास में पहली बार इस वर्ष छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की गई, जिसके लिए संस्थान को समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत कराना आवश्यक था। संस्थान में संचालित विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उप्र शासन द्वारा प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा से लाभान्वित हो सके।
एएमयू के सह कुलपति प्रो. मोहम्मद हनीफ बेग ने कहा कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1984 में एएमयू में केंद्रीय पर्यटन व नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन की गई थी। संस्थान के पहले अध्यक्ष कुलपति सैयद हामिद बने थे। संस्थान के प्राचार्य नीलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं का दुर्घटना बीमा भी कराया गया है।
बीमित छात्र अथवा उसके पिता के साथ दुर्घटना में कोई भी अप्रिय घ्टना घटित होने पर बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाता है। वार्षिकोत्सव में संस्थान के छात्र यशवीर सिंह के परिवार को उनके द्वारा जमा की गई फीस एक लाख 80 हजार रुपये वापस कर दी गई। उन्होंने कहा कि संस्थान के स्वयं के भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन डीएम व एसडीएम के माध्यम से कराने का प्रयास कराया जा रहा है। अलीगढृ में फूड क्राफ्ट संस्थान को उच्चीकृत करते हुए इसके भवन निर्माण का कार्य कराया जा सके। शासन ने इसके लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।