फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मंडलायुक्त ने की अलीगढ़ व हाथरस के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

मंडलायुक्त ने की अलीगढ़ व हाथरस के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने की अलीगढ़ व हाथरस के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अलीगढ़ एवं हाथरस के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हुई। कमिश्नर ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों पर अवस्थापना सुविधाएं पूर्ण करने के आदेश दिये।

उन्होंने बताया कि अवस्थापना सुविधाओं के तहत अलीगढ़ के 3020 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 3009 केन्द्रों पर शौचालय, 3016 केंद्रों पर पेयजल, 2879 केंद्रों पर टेलीफोन, 2905 केन्द्रों पर बिजली एवं 2949 मतदान केन्द्रों रैंप की व्यवस्था की गयी है। जनपद में 1396892 पुरुष, 1209730 महिला एवं 203 थर्ड जेंडर मिलाकर 2606815 मतदाता हैं। बैठक में कुछ बीएलओ के रजिस्टर के परीक्षण में नाम, मकान संख्या एवं पिता अथवा पति के नाम में त्रुटियां पाये जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


निर्देश दिये कि बूथ लेबिल स्तर पर फार्म.6 में बढ़ाये एवं फार्म.7 में हटाये गये नामों का मिलान कर लिया जाए। हाथरस की समीक्षा में पता चला कि फार्म.6 के तहत 41455 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें 40713 वैध पाए गये। 685 निरस्त हुये। इस प्रकार जनपद हाथरस में 599181 पुरुष मतदाता, 501960 महिला मतदाता एवं 46 थर्ड जेंडर कुल 1101187 मतदाता हैं। 1311 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने 25 जनवरी मतदाता दिवस के अवसर पर जिले, तहसील एवं बूथ लेबिल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा नये वोटर को मतदाता पहचान पत्र वितरित करने को कहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed