{"_id":"5c3a581cbdec22733c0ba2df","slug":"91547327516-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोह यात्रा आज आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोह यात्रा आज आएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर फोर्टिफाइड खाद्य के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा प्रायोजित लौह यात्रा स्वस्थ भारत यात्रा 13 जनवरी को अलीगढ़ आएगी। यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यात्रा 15 जनवरी को बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएगी।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह ने बताया कि यात्रा 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे गोपी एटा-अलीगढ़ रोड पर साइकिल दल के रूप में आएगी। दोपहर 1:30 बजे अकराबाद चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सायं 4 बजे यह यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
इसका कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वागत किया जाएगा। 14 जनवरी को प्रात: 10 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम कार्यालय आयुक्त अलीगढ़ मंडल से प्रारंभ होकर लेडी फातिमा स्कूल रामघाट रोड होते हुए बीआर गार्डन क्वार्सी पर समापन होगा।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे बीआर गार्डन पर जागरूकता कार्यक्रम होगा तथा दोपहर 2 बजे विजडम पब्लिक स्कूल पर जागरूकता कार्यक्रम एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे महावीर गंज में सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थाें का विश्लेषण तथा शाम 6 बजे रामघाट रोड सेफ फूड स्ट्रीट मेला का आयोजन किया जाएगा।
15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट से झंडा दिखाकर साइकिल दल को यूपी 1 बटालियन एनसीसी, यूपी 8 बटालियन एनसीसी कैडेट के साथ बुलंदशहर के लिए रवाना किया जाएगा।