{"_id":"5c2144d9bdec22570e7901fc","slug":"91545684185-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर से मिल जाएगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नंबर से मिल जाएगा बिजली का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नई बिलिंग कंपनी के आने के बाद पिछले दो महीने से बिलिंग में हो रही देरी या बिल नहीं बनने की समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने नई योजना पर काम शुरू किया है। विभाग ने शहरी इलाके में उपभोक्ता को सुविधा दी है कि वह अपना मोबाइल नंबर और बिल की पुरानी कॉपी विभाग को दे दे। विभाग बिल जेनरेट करके उपभोक्ता को पहुंचा देगा।
दो महीने पहले बिजली विभाग में प्रदेश स्तर पर बिलिंग के लिए नई संस्था को काम दिया गया है। संस्था द्वारा यह काम किया जा रहा है लेकिन सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं हो पा रही है।
कुछ उपभोक्ता तो ऐसे हैं कि संस्था के काम संभालने के बाद से उनकी अभी तक बिलिंग नहीं हुई है। जिसके चलते उपभोक्ता के समक्ष भ्रम और असहजता की स्थिति पैदा हो रही है। बिजली विभाग के लाल डिग्गी स्थित कार्यालय और स्थानीय बिजली घरों पर ऐसे उपभोक्ताओं की शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विभागीय बैठक के बाद तय किया गया कि उपभोक्ता अपने पुराने बिल की कापी, जिससे कनेक्शन संख्या पता लग सके, साथ में उसका मोबाइल नंबर विभाग को दे दे। इसके बाद विभाग स्वयं बिलिंग करके उपभोक्ता तक एसएमएस, डाक और अन्य माध्यम से पहुंचा देगा।
‘विभाग के पास लगातार बिल नहीं आने की शिकायतें बढ़ रही थीं। इसके बाद मोबाइल नंबर और पुराने बिल की कापी विभाग को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है’
- एसके चौधरी, अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय