{"_id":"5be744abbdec22694d432634","slug":"91541883051-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू का प्लेटफार्म बदलते ही स्टेशन पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू का प्लेटफार्म बदलते ही स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्टेशन पर शनिवार को जैसे ही दिल्ली-अलीगढ़ पैसेंजर (ईएमयू) का प्लेटफार्म बदले की घोषणा हुई स्टेशन पर अफरा-तफरी सी मच गई। यात्री ट्रेन निकल जाने के चक्कर में रेलवे लाइन पर उतरकर प्लेटफार्म बदलने लगे। महिलाएं भी अपने बच्चों के संग इस मौत की रेस में शामिल हो गई। वो तो गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस यहां से कानपुर की ओर जाती है। इसका अलीगढ़ आने का समय दोपहर 12 बजे का है। लेकिन, शनिवार को यह अपने निर्धारित समय से एक घंटा पचास मिनट की देरी से आई। ट्रेन आने से करीब 10 मिनट पहले इसके प्लेटफार्म नंबर दो की जगह तीन पर आने का एनाउंसमेंट हुआ।
साथ ही यात्रियों से रेलवे लाइन की जगह ऊपरगामी पुल से प्लेटफार्म बदलने को भी कह जा रहा था। फिर भी यात्रियों ने इस ओर ध्यान न देते हुए रेलवे लाइन को ही शॉर्टकट बनाया। कुछ लोग तो पटरी के बीच में खड़े हो गए। इस दौरान रेलवे पुलिस ने उनको पटरियों से हटाना मुनासिब नहीं समझा। वह स्टेशन गश्त तो दे रहे थे, लेकिन औपचारिकता निभाने में लगे थे। ये तो गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुबह भी मालगाड़ी की चपेट में आने से बची थी महिला
स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। महिला को एक स्टॉल कर्मचारी और यात्रियों ने खींच कर बचा लिया। महिला प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे लाइन पार करती हुई आ रही थी।
जैसे ही वे लाइन से प्लेटफार्म पर चढ़ने लगी। तभी अचानक मालगाड़ी आ गई। लोगों ने शोर मचाया। एक स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारी ने महिला को यात्रियों की मदद से खींचा और जान बचाई।