{"_id":"5a89eadd4f1c1ba3268baf6f","slug":"91518987997-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता जियाउर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता जियाउर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद नेता जियाउर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक न्यूज पोर्टल के संपादक व रालोद नेता जियाउर्रहमान के खिलाफ भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे पर कई संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। रालोद इस मामले पर सोमवार को डीएम से मिलकर अपनी बात रखेगी।
रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि रालोद नेता जियाउर्रहमान पर भाजपा नेता ने षड़यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि सोमवार को एसएसपी से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग करेंगे।
मुकदमा वापस न हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यूथ एडवोकेट कौंसिल के संयोजक और रालोद के पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रतीक चौधरी एडवोकेट ने कहा है कि तानाशाही के खिलाफ अधिवक्ता समाज और रालोद चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
कहा कि व्यवस्था दर्पण पर रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस और प्रशासन को भाजपा के उन नेताओं पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए, जो धर्म विशेष के खिलाफ खुलकर जहर उगलते हैं और माहौल खराब करते हैं।
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, नवाब सिंह छोंकर, डॉ. इरफ ान खान, कुलदीप चौधरी, ओमपाल सूर्यवंशी, मनु चौधरी, केपी सिंह ने भी निंदा की है। सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष कौशल दिवाकर ने कथित भड़काऊ पोस्ट को आधार बनाकर मुकदमा दर्ज करने की भर्त्सना की है।
एआईएमआईएम छात्रसभा ने भी इस पर आक्रोश व्यक्त किया है। अमुवि के छात्र नेता राजा ओवैसी ने कहा है कि भाजपाई सच सुनते ही बौखला जाते हैं। उन्होंने कहा है कि मंगलवार को डीएम से मिलकर मुकदमा वापसी की मांग करेंगे।