{"_id":"5a53cf764f1c1b36198b58f7","slug":"91515442038-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंधली धूप से राहत पर रात में शीतलहर से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंधली धूप से राहत पर रात में शीतलहर से आफत
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कड़ाके की ठंड, गलन, ठिठुरन से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। हालांकि, सोमवार को दिन में धूप से लोगों को राहत जरूर मिली। दोपहर में सर्द भरी हवाओं के बीच धूप का असर दोपहर के बाद कमजोर पड़ गया। शाम होते-होते फिर जिंदगी बेपटरी हो गई।
सोमवार की सुबह कोहरा था। नौ बजते ही कोहरा छंटने लगा। दिनभर धूप तो थी, लेकिन उसमें धुंध थी। दोपहर बाद सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं, फिर शाम होते-होते गलन और ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर और धुंध से यातायात प्रभावित हुआ। रात में सड़क व चौराहे के पास ठंड से बचने के लिए राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।
दिन में बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा की कुछ ज्यादा भीड़ रही, लेकिन रात नौ बजे तक बाजार सन्नाटा हो गया। दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रात में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अधिकतम तापमान में पांच व न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई है।