फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ की नाली की समस्या पीएमओ तक पहुंची

अलीगढ़ की नाली की समस्या पीएमओ तक पहुंची

Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की नाली की समस्या पीएमओ तक पहुंची
अब नाली की समस्या भी पीएमओ तक पहुंची
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम जन समस्याओं के निपटाने को लेकर बेहद लापरवाह है। पीड़ित को नाली की समस्या के समाधान के लिए भी अब प्रधानमंत्री कार्यालय में गुहार करनी पड़ रही है।

कुंदन नगर निवासी सतीश कुमार का आरोप है कि उसके घर के आगे से नाली काटकर निकाली हुई है। जिसे बंद करने के स्थान पर नाली की जगह पर अवैध कब्जे को नगर निगम नहीं तुड़वा पा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हम सहायक अभियंता के साथ सोमवार को मौके पर निरीक्षण के लिए गए। यहां पर सतीश कुमार के घर के आगे से नाली मुड़ी हुई है। यह नाली संभवत: तीन चार साल पहले बनायी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिकायत कर्ता का कहना है कि उसी गली में जिन लोगों ने नाली के स्थान पर चबूतरे बना लिए हैं, उनके चबूतरे तुड़वा कर नाली को सीधे निकाला जाए। इस पर नगर निगम ने चबूतरा बनाने वालों को चबूतरा तोड़ने के लिए कह दिया है। वह इस पर सहमत भी हो गए हैं। जहां तक पुरानी नाली का सवाल है तो तय हुआ है कि इसको भी बने रहने दिया जाएगा। इस पुरानी नाली को ठीक से कवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed