{"_id":"5a2ef5944f1c1b156b8bbad6","slug":"91513026964-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर फुरकान और पार्षद आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर फुरकान और पार्षद आज लेंगे शपथ
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
मेयर फुरकान और पार्षदों का शपथ ग्रहण आज नुमाइश मैदान में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले के 12 निकायों में नवनिर्वाचित मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासदों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होगा।
समारोह में 12 का संयोग खास चर्चा में है, 12 दिसंबर, दोपहर 12 बजे, 12 निकाय। नगर निगम से लेकर नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अफसर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मेयर मो. फुरकान और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में होगा। सोमवार को मंच से लेकर पार्षदों और पब्लिक के बैठने की व्यवस्थाएं की जाती रहीं। मेयर का शपथ ग्रहण दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं के परखने के दौरान महापौर एवं पार्षदों के स्वागत से लेकर सभी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए अफसरों को दायित्व सौंपे।
विज्ञापन
नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि पार्षदों को दो वीआईपी पास/कार्ड और 10 सामान्य कार्ड भेजे गए हैं। गणमान्य नागरिकों, राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को भी वीवीआईपी कार्ड पास भेजे हैं।
दरबार हॉल से गणमान्य नागरिक, निर्वाचित पार्षद वीवीआईपी निमंत्रण कार्ड वालों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सामान्य नागरिकों के प्रवेश के लिए कृष्णांजलि के पीछे गेस्ट हाउस रोड स्थित प्रवेश द्वार से अंदर आने की व्यवस्था है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निमंत्रण पास कार्ड जरूर लाएं, जिससे प्रवेश करने में कोई असुविधा न हो।
वहीं वार्ड 28 से भाजपा पार्षद हरिओम अग्रवाल का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए उन्हें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। वे साथी पार्षदों के साथ मंत्रणा करके समारोह का बहिष्कार करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। नगर निगम का बसपाईकरण नहीं होने देंगे। साथ ही बसपाई मानसिकता को हावी नहीं होने देंगे।