फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पार्षद पद के 4 प्रत्याशी, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई

पार्षद पद के 4 प्रत्याशी, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई

Fri, 17 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
पार्षद पद के 4 प्रत्याशी, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई
पार्षद पद के 4 प्रत्याशी, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के सबसे वीआईपी वार्डों में शामिल 52 में सिर्फ चार प्रत्याशी हैं। लोकतंत्र के इस उत्सव में अद्भुत संयोग यह है कि चारों प्रत्याशी चार प्रमुख धर्मों यानी हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख एवं ईसाई हैं।

वार्ड 52 में भाजपा से पुष्पेंद्र कुमार सिंह जादौन (हिंदू) प्रत्याशी है जबकि कांग्रेस ने अनिल जैकब (ईसाई) को मैदान में उतारा है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों में से एक कैसर बानो मुस्लिम एवं परमजीत सिंह पम्मी सिक्ख हैं। सभी प्रत्याशियों को जनता का पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। भाजपा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र कुमार सिंह कहते है कि सभी प्रत्याशियों के बीच अच्छे संबंध हैं। यह एकलौता वार्ड है, जहां चार प्रत्याशी चार प्रमुख धर्मों के हैं। वहीं अनिल जैकब एवं कैसर बानो कहती है कि चुनाव अभियान बेहतर चल रहा है। सबका सपोर्ट मिल रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम का वार्ड नंबर 52 वीआईपी वार्डों में शामिल है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विवेक बंसल, एएमयू के वीसी प्रो. तारिक मंसूर, पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय, पूर्व डिप्टी मेयर पुष्पलता शर्मा, प्रमुख उद्योगपति हरि प्रकाश गुप्ता, रजिया खान, नवाब छतारी, पूर्व चेयरमैन ओपी अग्रवाल आदि इसी वार्ड के मतदाता हैं। शहर के दिल के नाम से मशहूर सेंटर प्वाइंट इसी वार्ड में है। सर्वाधिक अपार्टमेंट (करीब 56) इसी वार्ड में हैं। करीब 11 हजार मतदाता वाले इस वार्ड में कई प्रमुख नर्सिंग होम, रेस्तरां, शो रूम आदि के साथ-साथ रेलवे स्टेशन एवं जिलाधिकारी आवास भी आता है। नगर निगम कार्यालय एवं उसके क्वार्टर्स, गर्वमेंट प्रेस एवं एएमयू का एके तिब्बिया कॉलेज भी वार्ड 52 में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed