फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 अक्तूबर को एएमयू आएंगे प्रणव मुखर्जी

17 अक्तूबर को एएमयू आएंगे प्रणव मुखर्जी

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
17 अक्तूबर को एएमयू आएंगे प्रणव मुखर्जी
17 अक्तूबर को एएमयू में आएंगे प्रणव मुखर्जी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एएमयू में 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

एएमयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा चीफ विजिलेंस अधिकारी प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने बताया कि छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा सर सैयद के जीवन एवं उनकी सेवाओं पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें जस्टिस एम सुहैल ऐजाज सिद्दीकी एवं अमेरिका के प्रख्यात इतिहासकार प्रो. डेविड लेलीवेल्ड को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर सैयद पर आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


प्र्रो. सिद्दीकी ने बताया कि इससे पूर्व 15 एवं 16 अक्तूबर 2017 को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व छात्रों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई देशों के पूर्व छात्र भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में छात्र व छात्राओं को विवि की महान परंपराओं तथा संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह पूर्व छात्रों के जलसे में कैनेडी हॉल में बड़ी संख्या में शामिल हों। 17 अक्तूबर को एथलेटिक ग्राउंड में सुबह साढ़े दस बजे पूर्ण अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लें तथा अपनी ऐतिहासिक संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed