फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फील्ड में नहीं निकले तो नपेंगे बीएलओ व सुपरवाइजर

फील्ड में नहीं निकले तो नपेंगे बीएलओ व सुपरवाइजर

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
फील्ड में नहीं निकले तो नपेंगे बीएलओ व सुपरवाइजर
फील्ड में नहीं निकले तो नपेंगे बीएलओ व सुपरवाइजर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

इन दिनों चल रहे निकाय चुनावों के लिए वृहद मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए रविवार को अवकाश के बावजूद बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को फील्ड में जाना ही होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

कमिश्नर एवं डीएम समेत अन्य जिलास्तरीय अफसर उनकी क्रास चेकिंग करेंगे।
यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुनरीक्षण के काम को जल्द से जल्द खत्म कराने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी को शिद्दत से जुटना होगा। विशेष रूप से बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को पुनरीक्षण के काम के प्रति गंभीरता बरतनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को फील्ड में निकाला जाए और जिलास्तरीय अफसर उनकी क्रास चेकिंग करें। कार्य स्थल से अनुपस्थित बीएलओ अथवा सुपरवाइजर के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को समय से अपने कार्यस्थल पर पहुंचने एवं घर-घर जाकर पुनरीक्षण का काम निपटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed