फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में चिलर प्लांट पर छापा

अलीगढ़ में चिलर प्लांट पर छापा

Fri, 18 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में चिलर प्लांट पर छापा
गभाना में चिलर प्लांट पर एसडीएम ने मारा छापा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)।

एनएच 91 पर स्थित चिलर पलंाट से उठ रही बदबू से परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम व खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। प्लांट में टैंक में रखे चार कुंतल दूध को टीम ने नष्ट करा दिया।

ग्रामीणों के अनुसार इस चिलर प्लांट से कई दिन से बदबू आ रही थी। इसके आसपास से गुजरने में परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह से ग्रामीणों ने की थी। उन्होंने विधायक दलवीर सिंह और एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी को जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्लांट में नकली देशी घी, क्रीम बनाई जा रही है। चिलर प्लांट से अमरोहा के जोया स्थित श्रीधर डेयरी में दूध जाता है। बरौली विधायक ने डीएम व अन्य अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर गुरुवार को एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी व खाद्य निरीक्षक कृपा शंकर ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंक में सड़ रहे करीब 400 लीटर दूध से चार नमूने टीम ने लिए और दूध को नष्ट करा दिया। विधायक दलवीर सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध काम नहीं होने दिया जायेगा।


श्रीधर डेयरी के जीएम ननकू प्रसाद ने बताया कि यह दूध गर्मी के कारण खराब हो गया था। कई दिन पुराना था, जिसे इकट्ठा होने पर नष्ट करा दिया जाता है। खाद्य निरीक्षक ने चिलर प्लांट पर कमियां मिलने पर कर्मचारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed