फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   91 colleges did not take interest in uploading information on Samarth portal

Aligarh: सूचनाएं अपलोड करने में 91 महाविद्यालयों ने नहीं ली रुचि, लॉगिन आईडी हो सकती है बंद

Fri, 26 Jul 2024 06:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 06:12 AM IST
सार

उप्र शासन से हर शुक्रवार को समर्थ पोर्टल की समीक्षा की जाती है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 26 जुलाई तक वांछित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर सत्र-2024-25 में प्रवेश के लिए लॉगिन आईडी बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
91 colleges did not take interest in uploading information on Samarth portal
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का होम पेज - फोटो : विश्वविद्यालय वेबसाइट

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के अलीगढ़ मंडल के 91 महाविद्यालयों ने समर्थ पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में रुचि नहीं ली है।

विज्ञापन


मंडल के महाविद्यालयों को 11 जुलाई तक महाविद्यालय संबंधी सूचनाएं अपलोड करनी थी, लेकिन करीब 340 में से 91 महाविद्यालयों ने पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अपलोड नहीं की। विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि अलीगढ़ के 25 महाविद्यालय, एटा के 36, हाथरस के 21 और कासगंज के 9 महाविद्यालय पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में उदासीन रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उप्र शासन से हर शुक्रवार को समर्थ पोर्टल की समीक्षा की जाती है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 26 जुलाई तक वांछित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर सत्र-2024-25 में प्रवेश के लिए लॉगिन आईडी बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed