फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   8813 candidates absent in high school hindi paper

अलीगढ़: हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में 8813 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Fri, 17 Feb 2023 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
8813 candidates absent in high school hindi paper
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 174 केंद्रों पर शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी विषय में 8813 और इंटर के हिंदी विषय में अनुपस्थित रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का अभाव रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल के हिंदी विषय में पंजीकृत 62111 में से 53298 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 8813 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रारंभिक हिंदी विषय में पंजीकृत 59 में से 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सैन्य विज्ञान विषय में पंजीकृत 634 में से 569 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 65 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर के हिंदी विषय में पंजीकृत 53307 में से 45812 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7495 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एडीआईओएस सुभाष गौतम के अनुसार, कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली। बेसिक शिक्षा विभाग से कक्ष निरीक्षक नहीं भेज गए थे। आने वाली परीक्षा में इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

टप्पल-जट्टारी में फंसीं उत्तर पुस्तिकाएं
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते टप्पट-जट्टारी मार्ग पर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं ला रहे वाहन फंस गए। यह उत्तर पुस्तिकाएं खैर इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र पर जमा होंगी। उधर, परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने जो तैयारी की थी, उसी के अनुरूप प्रश्न आए हैं। प्रश्नों को हल करने में कठिनाई नहीं हुई। -प्रीति, कक्षा 10
प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। परीक्षा के लिए काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। मनोयोग से परीक्षा दी है। -शिखा, कक्षा 10

जो कॉलेज में पढ़ाया गया था, उसी का नोट्स बनाकर तैयारी की। वही परीक्षा में काम आया है। -छवि, कक्षा 10

मुझे विश्वास है कि हिंदी विषय में अच्छे अंक आएंगे। मैंने अच्छी तरह से परीक्षा दी है। -मुस्कान, कक्षा 10
-----
एसएसपी ने कहा कड़ी निगरानी करें
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा चौकन्ना रहा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी सिटी को शहरी क्षेत्र के केंद्रों और एसपी देहात को ग्रामीण इलाके के केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने ग्रामीण अंचलों में खास सक्रिय रही। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में फोटो स्टेट दुकानों को बंद करा दिया। परीक्षा केंद्रों के आसपास बिलावजह घूमने वालों पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed