{"_id":"68997c697a3285ae2a06de6c","slug":"852-pradhans-1142-bdcs-and-46-district-panchayat-members-in-aligarh-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election: अलीगढ़ में 852 प्रधान, 1142 बीडीसी व 46 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election: अलीगढ़ में 852 प्रधान, 1142 बीडीसी व 46 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर होंगे चुनाव
Mon, 11 Aug 2025 10:45 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:45 AM IST
सार
यूपी में पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अलीगढ़ में 852 प्रधान, 1142 बीडीसी और 46 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अगले साल 852 ग्राम प्रधान, 1142 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व 46 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होंगे। इस बार 14 बीडीसी और एक जिला पंचायत सदस्य की सीट कम हुई है।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीसी पद के लिए ब्लाॅक कार्यालय व जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय में 27 आपत्तियां आई थीं। 2021 में जिले के 12 विकासखंडों में कुल 867 ग्राम प्रधानों के चुनाव हुए थे। इसके बाद 16 ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों के विस्तारीकरण में शामिल कर दिया।
विज्ञापन
कुल पंचायतों की संख्या 851 हो गई। टप्पल को नगर पंचायत में बदल दिया गया। कुछ समय बाद उसे फिर ग्राम पंचायत बना दिया गया। अब 852 ग्राम पंचायत हैं। पिछली बार बीडीसी के 1156 वार्ड थे। इस बार यह 1142 हैं। लोधा, धनीपुर और चंडौस ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों में कमी आएगी। लोधा विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की एक सीट कम हो गई है। अब 46 सीटों पर चुनाव होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन