{"_id":"5f5543568ebc3e37be0b96b5","slug":"85-encroachments-from-quarry-crossroads-to-parag-dairy-demolished-city-office-news-ali2431496115","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी चौराहे से पराग डेयरी तक 85 अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी चौराहे से पराग डेयरी तक 85 अतिक्रमण ध्वस्त
विज्ञापन
जेसीबी से नाले से कूड़ा निकालते नगर निगम के कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी चौराहे से क्वार्सी फार्म के बीच के करीब 85 छोटे अतिक्रमण को नगर निगम ने ध्वस्त करा दिया। साथ ही नाले की सफाई कराई गई। नाले की नियमित सफाई नहीं होने पर क्षेत्र की सैनेटरी इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस एवं सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
रविवार को लॉकडाउन के दौरान क्वार्सी चौराहे से क्वार्सी फार्म के समीप स्थित पराग डेयरी परिसर तक नाले व सड़क पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 85 छोटे-बड़े अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त करा दिए गए। विवाह भवन, दुकान एवं कुछ भवन स्वामियों द्वारा नाले व सड़क पर अतिक्रमण कर स्लैब व अन्य निर्माण कराए गए थे। अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की गई। दुकानदारों एवं भवन स्वामियों को दो दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, नाले की नियमित सफाई नहीं होने एवं अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रिपोर्ट नहीं देने पर क्षेत्र की सैनेटरी इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। साथ ही सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
दुकानदारों से आग्रह है कि कूड़ा-कचरा नाले में नहीं डाले और जलनिकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दो दिन के अंदर अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। शहर को गंदगी एवं पॉलीथिन मुक्त बनाएं। सबके सहयोग से ही नगर सुंदर व स्वच्छ बनेगा।
विज्ञापन
- राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
अब पान दरीबा से गुरुद्वारा रोड का नंबर
नगर निगम द्वारा 8 सितंबर को पान दरीबा मीनाक्षी पुल से लेकर गुरुद्वारा रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस इलाके में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या रहती है। मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ कर अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को ज्ञान सरोवर-मान सरोवर 100 फुटा रोड, 12 सितंबर को जमालपुर फ्लाई ओवर के नीचे से जमालपुर रेडियो कालोनी, 14 सितंबर को मीनाक्षीपुल से एसएमबी कालेज से अतरौली अड्डे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।