फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तो तकनीक की चपेट में आ सकते हैं 450 मुफ्त दाखिले

तो तकनीक की चपेट में आ सकते हैं 450 मुफ्त दाखिले

Sat, 06 Apr 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
तो तकनीक की चपेट में आ सकते हैं 450 मुफ्त दाखिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में राइट टू एजूकेशन के तहत कान्वेंट स्कूलों की छह हजार सीटों पर मात्र 2666 आवेदन आए हैं। वहीं अधिकांश आवेदन शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के लिए हैं। अब लॉटरी डालकर स्कूलों को आवंटित किया जाएगा। ऐसे में लगभग 450 आवेदन तकनीक की चपेट में आते दिख रहे हैं। क्योंकि इन आवेदनों में विद्यालय का विकल्प एकल है।

बता दें कि राइट टू एजूकेशन के तहत 14 साल तक के गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार है। ऐसे में राइट टू एजूकेशन के तहत गरीब बच्चों को एक विशेषाधिकार और दिया गया है कि वह निशुल्क कान्वेंट, मांटेसरी, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा आठ तक पढ़ सकेंगे। इनकी किताबें, ड्रेस स्कूल देगा। इस बार आनलाइन 2216 और 450 ऑफलाइन आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


इन आवेदनों में लगभग 450 आवेदन एकल विद्यालय के लिए हैं। जबकि विद्यालयों का चयन साफ्टवेयर के जरिए होता है। ऐसे में अगर इन आवेदन वाले बच्चों को मनचाहा विद्यालय नहीं मिला तो साफ्टवेयर इन बच्चों को कौन सा विद्यालय देगा। जबकि राइट टू एजूकेशन का नियम यह भी है कि बच्चे को एक किलोमीटर के दायरे में ही दाखिला देना है। ऐसे में लगभग 450 आवेदन तकनीक की चपेट में आ सकते हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि साफ्टवेयर ही स्कूल आवंटन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी ने एक ही विकल्प भरा है तो इसका मतलब यह है कि परिजन संबंधित विद्यालय में ही दाखिला चाहते हैं। अगर विद्यालय आवंटन नहीं होता है तो आवेदन को साफ्टवेयर विकल्प नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed