फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टेबिल टेनिस एकल में हर्षशाह और अभिसारिका ने मारी बाजी

टेबिल टेनिस एकल में हर्षशाह और अभिसारिका ने मारी बाजी

Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
टेबिल टेनिस एकल में हर्षशाह और अभिसारिका ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर जिला स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला-पुरुष राज्य स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतिम दिन दोनों वर्गों में एकल और युगल के मैच हुए।

इसमें पुरुष वर्ग में आगरा मंडल विजेता रहा। वहीं महिला वर्ग एकल में कानपुर व युगल में प्रयागराज ने बाजी मारी।
समापन समारोह के दौरान डीएम ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। हार से ही इंसान को सीखने को मिलता है।
विज्ञापन


इसलिए हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्टेडियम अधिकारियों को अच्छी व्यवस्था करने के लिए सराहना की। कहा कि लगातार जिले में खेल आयोजन बढ़ रहे हैं। ऐसे आयोजनों से जिले का प्रदेश व देश में नाम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, जिला टेबिल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, मनीष भार्गव, अर्जुन सिंह फकीरा, मनोज चौधरी, रैफरी राहुल जैसवाल, जिला एथलेटिक संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे डीएम
पंडित दीनदयाल टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में डीएम मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। स्टेडियम अधिकारियों के मुताबिक 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह शुरु होना था। जिसे बाद में साढ़े चार कर दिया गया। सही समय पर सभी खिलाड़ी पलके बिछाए गेट की तरफ देख रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद डीएम जिला स्टेडियम पहुंचे। इससे प्रतियोगिता के बाद थकी हालत में खिलाड़ियों को पुरस्कार पाने के लिए इंतजार करना पड़ा।


स्टेडियम को मिली टीटी की चार टेबिल
प्रतियोगिता के समापन समारोह में आए डीएम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ से किराए पर आईं चार टेबिलों को वापस भेजने से मना कर दिया। उन्होंने उप क्रीड़ाधिकारी को इससे खरीदने के निर्देश दिए। उप क्रीड़ाधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि करीब सात साल पहले स्टेडियम में टीटी टेबिल आई थी। वर्तमान में उनकी स्थिति दयनीय है। कोई खिलाड़ी उन पर प्रैक्टिस नहीं करता। इसको देखते हुए डीएम ने करीब 1.5 लाख की कीमत की चार टीटी टेबिल खरीदने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed