{"_id":"5c0ad575bdec22415f3d9fb8","slug":"81544213877-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी इंस्पेक्टर से अदालत ने स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी इंस्पेक्टर से अदालत ने स्पष्टीकरण मांगा
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
प्लाट की खरीद फरोख्त के एक मामले में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अदालत ने थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।
क्वार्सी के पंच विहार कालोनी निवासी छोटे लाल ने नगला मल्लाह की रहने वाली अनीस फातिमा पत्नी बाबर मेहंदी से 9 जनवरी 2007 को एक प्लाट खरीदा था। आरोप है कि प्लाट दिखाया कोई और गया और बेचा कोई और प्लाट गया। इस प्रकरण में थाना क्वार्सी में तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसएसपी से भी शिकायत की गई। बाद में सीजेएम के यहां पर याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर से आख्या मांगी थी। लेकिन वह अदालत को नहीं दी गई। अब थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।