{"_id":"5bfda949bdec22418e1ad85f","slug":"81543350601-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मंदिरों पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मंदिरों पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीराम मंदिर आंदोलन की तैयारी को लेकर गांव अमरौली, बिजौली, दादों, जवां, अतरौली एवं अलीगढ़ शहर क्षेत्र में करीब 400 मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें 9 दिसंबर को दिल्ली चलने के लिए व्यापक योजना बनाई गई।
विभाग संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि भारत में ऐसा कौन सा कार्य है जो कि हिंदू समाज संगठित होकर नहीं कर सकता है। जिस प्रकार अयोध्या में विवादित ढांचे के कलंक को साफ किया गया। उसी प्रकार अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कर सकते हैं।
कासिमपुर पावर हाउस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जवां क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संघचालक राजकुमार सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है। श्रीराम भारत के भगवान माने जाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए श्रीराम मन्दिर का भव्य निर्माण अयोध्या में शीघ्र होना चाहिए। अलीगढ़ शहर के ज्वालापुरी नौरंगाबाद जीटी रोड क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर पर भव्य हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें अरुण कुमार ने आये सभी भक्तों से 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में चलने का आह्वान किया। जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, बाबूलाल लोधी, डॉ. बीपी सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।