{"_id":"5be8883fbdec2269896641d3","slug":"81541965887-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बेटियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बेटियों का शानदार प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने दस मेडल हासिल कर जनपद का नाम रौशन किया है। 10 में से 7 मेडल बेटियों ने जीते हैं।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि बालिका वर्ग में खीरेश ने लंबीकूद में प्रथम एवं त्रिपदीय कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जबकि साक्षी तिवारी ने 200 मीटर में द्वितीय, रती ने ऊंची कूद में द्वितीय, सूर्या ने 400 मीटर में तृतीय, उमा तिवारी ने जैवलिन थ्र्रो में द्वितीय तथा अनुपम सिंह ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
वहीं बालक वर्ग में नितीश कुमार ने 110 मीटर हाइडल में द्वितीय, मनोज कुमार ने 200 मीटर में द्वितीय तथा जितेंद्र कुमार ने लंबी कूद में तृतीय स्थान हासिल किया। आजमी ने बताया कि बेटियों के शानदार प्रदर्शन से उम्मीद की एक नई किरण फुटी है। रविवार शाम को खिलाड़ी मेरठ से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक यहां पहुंचने की उम्मीद है।