{"_id":"5b75e2a942c79240a33c616b","slug":"81534452393-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को कार्य बहिष्कार करेंगे चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को कार्य बहिष्कार करेंगे चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त को सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह व जिलामंत्री अरविंद कुमार ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी को पत्र प्रेषित किया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया है कि केंद्र सरकार को नौ सूत्रीय ज्ञापन व राज्य सरकार को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई थी। जिसका सरकार ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसलिए महासंघ ने 21 अगस्त को सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
इसके बावजूद अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 24 अगस्त को प्रांतीय संघ की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।