फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एंटी रैबीज इंजेक्शन 20 जुलाई तक

एंटी रैबीज इंजेक्शन 20 जुलाई तक

Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एंटी रैबीज इंजेक्शन 20 जुलाई तक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले करीब 2 महीनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए भटक रहे मरीजों को जल्द ही अब राहत मिलने की संभावना है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राम किशन ने कहा है कि 20 जुलाई के आसपास एंटी रेबीज इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हो जाएंगे।

इस समय जिले के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। इसके चलते मरीजों के समक्ष भटकाव की स्थिति है। इसको दूर करने के लिए भारत बायोटैक कसौली से करार किया गया है।
विज्ञापन


18-20 जुलाई के बीच इस कंपनी के इंजेक्शन की गुणवत्ता जांच की पुख्ता रिपोर्ट आने के बाद इंजेक्शन की आपूर्ति मिलने लगेगी। सीएमएस डॉ. रामकिशन कहते हैं कि कुत्ता, बंदर, बिल्ली आदि के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजेक्शन न लगवाने की स्थिति में और रेबीज के लक्षण होने की स्थिति में शत प्रतिशत मृत्यु होती है। जिससे बरसात के मौसम में कुत्ता काटने से परेशान सभी मरीजों को समय से इंजेक्शन मिल सकेंगे। बरसात के मौसम में ही कुत्ता काटने की सर्वाधिक घटनाएं सामने आती हैं


‘पूरे प्रदेश में ही यह संकट बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने अब कंपनी को जल्द आपूर्ति के लिए लिखा है। कसौली में जांच के बाद इनको 20 जुलाई तक सभी अस्पतालों में भेज दिया जाएगा’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed