फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चार सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति रद्द होने के बाद एएमयू में हड़कंप

चार सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति रद्द होने के बाद एएमयू में हड़कंप

Wed, 11 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चार सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति रद्द होने के बाद एएमयू में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्टैटिक्स एवं ऑपरेशन रिसर्च विभाग के चार सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति रद्द होने के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया है।

हाईकोर्ट ने विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. इरफान अली, डॉ. शकील जावेद, डॉ. जकी अनवर एवं डॉ. मो. फैजान की नियुक्ति रद्द कर दी है। इनकी नियुक्ति विज्ञापित पदों से इतर पदों पर कर दी गई थी। विभाग के डॉ. कमाल उल्लाह ने बताया कि 21 जनवरी 2014 को सेलेेक्शन कमेटी हुई थी।

अनियमितता एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय का आरोप लगाते हुए वे हाईकोर्ट में चले गए और 1 अगस्त 2014 को रिट दायर की। 22 अप्रैल 2014 को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर दो सहायक प्रोफेसर को जारी नियुक्ति पत्र पर भी उन्होंने सवाल उठाया था।
विज्ञापन

डॉ. कमाल उल्लाह का कहना है कि सेलेक्शन कमेटी ही अवैधानिक थी क्योंकि उसमें वीसी एवं विजिटर के नाम उपस्थित नहीं थे। बावजूद मनमानी की गई थी। इधर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। यह मुद्दा विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा इस बात को लेकर है कि विश्वविद्यालय प्रशासन फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देता है या नहीं। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अभी फैसले की कॉपी नहीं आई है। आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


गेस्ट फैकल्टी के लिए 13 को इंटरव्यू
एएमयू के स्टैटिक्स एंड ऑपरेशन रिसर्च विभाग में फैसला आने के बाद सन्नाटा पसरा है। विभाग के शिक्षक कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अथर अली खान का कहना है कि 2014 का मामला है। उन्हें इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। विभाग में गेस्ट फैकल्टी के लिए 13 जुलाई को इंटरव्यू है। 15-20 लोगों ने आवेदन किया है। हाईकोर्ट में जाने वाले डॉ. कमाल उल्लाह भी आवेदकों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed