फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुल्हन की तरह सज रहा एथलेटिक्स मैदान

दुल्हन की तरह सज रहा एथलेटिक्स मैदान

Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सज रहा एथलेटिक्स मैदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के 65वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह स्थल एथलेटिक्स मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। वहीं, आंधी-बारिश की सूरत में कैनेडी हॉल को वैकल्पिक व्यवस्था में रखा गया है।

सात मार्च को दीक्षांत समारोह में 2891 स्नातक, 2094 स्नातकोत्तर, 25 एमफिल एवं 370 पीएचडी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह स्थल में लगभग 6 हजार अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


समारोह होने में तीन दिन का समय बाकी है, इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, अतिथियों को निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं। एएमयू एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि अगर बारिश होती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कैनेडी हॉल में समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, इसकी संभावना कम ही है। उधर, एएमयू पीआरओ उमर पीरजादा का कहना है कि सात मार्च का दिन विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। हर विद्यार्थी की ख्वाहिश होती है कि उसे राष्ट्रपति के हाथों या उनकी मौजूदगी में डिग्री, मेडल मिले। 32 साल बाद कोई राष्ट्रपति एएमयू में आ रहा है।


पूरी दुनिया की नजरें इस समय एएमयू पर लगी हैं। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आने से एएमयू बिरादरी को और ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed