फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अपोलो के डॉक्टर बताएंगे मोटापे से क्या नुकसान

अपोलो के डॉक्टर बताएंगे मोटापे से क्या नुकसान

Tue, 16 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
अपोलो के डॉक्टर बताएंगे मोटापे से क्या नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल एवं अपोलो हास्पिटल दिल्ली के तत्वावधान में 21 जनवरी को होटल आभा रेजीडेंसी में एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अपोलो के प्रमुख सर्जन डॉ. अतुल एनसी पीटर्स लोगों को मोटापा से होने वाले दुष्प्रभाव एवं डायबिटीज के बारे में जानकारी देंगे।

रेलवे रोड स्थित उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार कार्यालय में अपोलो के डॉ. शलभ अग्रवाल एवं डॉ. इम्तियाज ने बताया कि शिविर में लोगों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही व्यक्तिगत परामर्श भी इच्छुक लोगों को दिया जाएगा। डायट से संबंधित जानकारी के लिए आहार विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिक्ससंस ने बताया कि मोटापा की वजह से लोग तरह-तरह की बीमारियों के चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से आम आदमी को बेहतर सुझाव मिल सकें।

डॉ. इम्तियाज एवं डॉ. शलभ ने बताया कि 33-34 तरह की बीमारियां मोटापा की वजह से होती हैं। इसमें डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर व स्लिप एपनिया जैसे खतरनाक रोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मोटापा का प्रमुख कारण हमारे लाइफ स्टाइल में बदलाव है। इस अवसर पर इरफान रहम अली आदि मौजूद थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed