फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो घंटे में जमा करनी होंगी उतर पुस्तिकाएं

दो घंटे में जमा करनी होंगी उतर पुस्तिकाएं

Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे में जमा करनी होंगी उतर पुस्तिकाएं
दो घंटे में जमा करनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा महकमा जुट गया है। यहां से केंद्रों की संख्या फाइनल कर भेज दी गई है। अब संकलन केंद्र तय करने की तैयारी की जा रही है। जिला परीक्षा समिति ने यह आदेश भी दिया है कि परीक्षा के बाद दो घंटे के अंदर उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर भेज दी जाएं। वरना विद्यालयों को डिबार करने की संस्तुति की कार्रवाई की जाएगी।


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति ने यहां 240 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगाकर इसे बोर्ड के पास भेज दिया है। साथ ही समिति परीक्षा को नकल विहीन कराने की तैयारी में भी लगी है। अभी संकलन केंद्र तय किए जा रहे हैं। जहां कापियां एकत्रित होंगी। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा समाप्त होेने के दो घंटे के अंदर संकलन केंद्रों पर भिजवा दें। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहां की रिकॉर्डिग की भी व्यवस्था कराई जा रही है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed