फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तालाब पाटने से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव

तालाब पाटने से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव

Fri, 09 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
तालाब पाटने से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव
तालाब पाटने से कई मोहल्लों में जलभराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।

मिट्टी का भराव कर मोहल्ला बारहसैनी के तालाब को बंद कर दिया गया है। इससे पुरानी तहसील रोड पर बनी पर पुलिया से आगे पानी नहीं जा पा रहा है। इसके चलते यहां के आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो गई है। गुुरुवार को बारिश के बाद जलभराव से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बता दें कि नगर के मोहल्ला बारहसैनी, रोशनगंज, ब्रह्मणपुरी, मटकोटा का पानी बड़े नाले के माध्यम से तहसील रोड पुलिया से होकर आगे तालाब में चला जाता था। कुछ समय से मोहल्ला बारहसैनी के तालाब के निचले हिस्से पर लगातार मिट्टी डाल कर उसे पाटने के कारण पानी का बहाव आगे के लिए बंद हो गया।
विज्ञापन


इस कारण पुरानी तहसील की पुलिया से पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते कृष्णा टाकीज के सामने तथा कई मोहल्लों में गंदे पानी का भराव हो रहा है। इस समस्या के चलते गुरुवार को मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed