फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   8 year report card of Aligarh BJP MLA

आठ साल का रिपोर्ट कार्ड: साथा मिल को नहीं मिला विधायकों का साथ, विकास ने भी नहीं पकड़ी रफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 06:38 PM IST
सार

भाजपा सरकार के यूपी में आठ साल पूरे हुए। अलीगढ़ जनपद में भाजपा के सात विधायक हैं। इन आठ सालों में विधायकों ने क्या घोषणा कीं और क्या पूरी हुईं, आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
8 year report card of Aligarh BJP MLA
दि सहकारी चीनी मिल साथा - फोटो : संवाद

विस्तार

योगी सरकार के आठ वर्ष यानि दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष आज 25 मार्च को पूरे हो रहे हैं। जिले की सात की सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन फिर भी जिस तरह से विकास की रफ्तार बढ़नी चाहिए थी वैसा हुआ नहीं। साथ चीनी मिल शुरू नहीं हो सकी। विकास के कई प्रोजेक्ट अभी तक कागजों में ही हैं। इगलास के आलू किसानों की समस्या, टप्पल का हरियाणा सीमा विवाद। हरदुआगंज को तहसील के दर्जे पर भी कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रमुख घोषणा
(1) शहर विधायक मुक्ता राजा

- आगरा रोड से कान्हा गोशाला रोड का निर्माण। (हुआ )
- मलिन बस्तियों में निर्माण कार्य कराया गया। (हुआ)
-मसूदाबाद पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य (नहीं हुआ)
-खिरनीगेट से मदारगेट, मानिक चौक होते हुए गांधी पार्क बस स्टैंड तक फोरलेन फ्लाई ओवर निर्माण कार्य। (नहीं हुआ)
-सूत मिल चौराहा पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य (नहीं हुआ)
-अचलेश्वर महादेव मंदिर का सुंदरीकरण कार्य। (नहीं हुआ)
-शहर में जलभराव व पेयजल संकट से मुक्ति। (नहीं हुआ)

कोल विधायक अनिल पाराशर
-क्वार्सी चुंगी पर फोरलेन फ्लाई ओवर (काम जारी)
-कमालपुर ऐलीवेटेड फोरलेन (हुआ)
-राजकीय हाईस्कूल बालू खेड़ा (पूरा)
-100 करोड़ रुपये का ट्रामा सेंटर (नहीं हुआ)
-एएमयू चुंगी से किला रोड आरओबी (नहीं हुआ)
-एटा चुंगी फ्लाई ओवर निर्माण। (नहीं हुआ)
-छर्रा अड्डा से बोनेर तक फोरलेन निर्माण । (नहीं हुआ)
-कमालपुर फोरलेन। (नहीं हुआ)

बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह

-सिकरना में 50 मीटर के पुल का निर्माण। (हुआ)
- कल्याणपुर में पुल का निर्माण (हुआ)
- भोजताल मंदिर का पर्यटन स्थल के रूप में सुंदरीकरण (नहीं हुआ)
- मेमंडी में पुल का निर्माण (नहीं हुआ)
- दो स्कूलों का निर्माण कार्य (नहीं हुआ)
-साथा चीनी मिल का पुरोद्धार। (नहीं हुआ)

इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी
-क्षेत्र में 96 सडक़ों का निर्माण (हुआ)
-धरणीधर मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना (हुआ)
-इगलास में मिनी स्टेडियम (नहीं हुआ)
-गोंडा को नगर पंचायत बनवाना (नहीं हुआ)
-आलू किसानों की समस्या को दूरी।(नहीं हुआ)

खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर
-क्षेत्र में 29 सडक़ों का निर्माण (हुआ)
-टप्पल नगर पंचायत को बहाल कराना (नहीं हुआ)
-यमुना नदी सीमा विवाद के निस्तारण (नहीं हुआ)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह

-विजयगढ़ क्षेत्र बरहद दाऊजी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना (हुआ)
-विजयगढ़ में दो-दो फ्लाईओवर निर्माण (हुआ)
-अलहदादपुर में स्टेडियम निर्माण (हुआ)
-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण (नहीं हुआ)
-कौडिय़ागंज आर धन सिंहपुर में ओवर ब्रिज का निर्माण। (नहीं हुआ)
-गंगीरी और विजय गढ़ में कन्या महाविद्यालय (नहीं हुआ)

विधायक व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
-अतरौली से रेलवे स्टेशन मार्ग का निर्माण (हुआ)
-रामघाट कल्याण फोरलेन (नहीं हुआ)
-स्टेडियम का निर्माण। (नहीं हुआ)
-आईटीआई का निर्माण।(नहीं हुआ)
-कक्षा एक से 12 तक विद्यालय निर्माण। (नहीं हुआ)
-रोजगार के लिए क्षेत्र में कोई उद्योग। (नहीं हुआ)
 
विज्ञापन

जनता बोल

  • शहर में जाम, पेयजल संकट की मुक्ति को लेकर कोई ठोस काम होता नजर नहीं आया। फिर भी हम कहने को स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहे हैं। किसी तरह समझ नहीं आ रहा।-प्रवीन नाथ शर्मा एडवोकेट
  • कोल क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान उस स्तर पर नहीं हुआ, जिस तरह से होना चाहिए था। बारिश के समय में प्रतिवर्ष वही समस्या रहती हैं।-भोला कश्यप
  • कोल क्षेत्र के देहात की सबसे बड़ी समस्या शहरी सीमा में शामिल गांवों का विकास है। साथ में कुछ सडक़ों का निर्माण है, जिस पर काम नहीं हो रहा है।-प्रदीप सिंह मोनू
  • खैर क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं। जरूरत अभी कस्बे में बाईपास निर्माण की है, जिस पर जनप्रतिनिधियों को जोर शोर से काम करना होगा।-राजीव लोचन रावत
  • खैर में जिस गति से काम हुए है, उसके लिए जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। बस जरूरत है टप्पल में यमुना सीमा विवाद के निस्तारण कराने की।-मनू चौधरी
  • इगलास क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण तो काफी हुए हैं, जरूरत बस किसानों की समस्याओं पर फोकस करने की है।-शीलू प्रधान
  • हरदुआगंज को तहसील बनाने व रामघाट रोड को फोर लेन बनाने की मांग पर किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया गया है। इस पर बेहद जरूरत है।-बिट्टू पाठक
  • बरौली में सडक़ों का निर्माण हुआ है। अभी कुछ काम साथा चीनी मिल सहित अन्य जरूरी हैं।-राजा सिंह
  • अतरौली में विकास कार्य काफी तेज गति से हो रहे हैं। आने वाले समय में रोजगार के क्षेत्र में भी कुछ काम होने की आस है।-नानक राजपूत
  • हमारे छर्रा क्षेत्र में विकास कार्य सडक़ आदि के तो हुए हैं। मगर रोजगार व कृषि के मामले में काम होने की जरूरत है।-सुमित ठाकुर

 

विधायक बोल

1 : कोल क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। तीन सालों में विधायक निधि से क्षेत्र में सडक़, नाली और सीसी सडक़ का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सूतमिल बस स्टैंड, फ्लाईओवर आदि का प्रस्ताव भेजा गया है। मुक्ता राजा, विधायक
2 : शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए दो फ्लाई ओवर की स्वीकृति कराई जा चुकी है। जिसमें एक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा निधि से क्षेत्र में कई सारे सडक़, बिजली आदि के कार्य कराए गए हैं। अनिल पाराशर, विधायक
3 : बरौली क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से विभिन्न सडक़ों, मरघट और बारात घर व पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा एक पुल और स्कूल का प्रस्ताव भेजा गया है। ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक व पूर्व मंत्री
4 : विधायक निधि ने क्षेत्र में सडक़, बारात घर आदि का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये से 96 सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है। कई और विकास कार्य पाइपलाइन में है। राजकुमार सहयोगी, विधायक
5 : क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। 29 से अधिक सडक़ों का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। क्षेत्र की हर समस्या पर मेरी नजर है। विधानसभा को बेहतर कराने के लिए कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। सुरेंद्र दिलेर, विधायक
6 : छर्रा में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। दो-दो फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य विजयगढ़ में कराया गया है। इसके अलावा दो फ्लाई ओवर का निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। गोपी-भिलावली का भी निर्माण का जल्द शुरू होगा। रवेंद्र पाल सिंह, विधायक
7 : अतरौली के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्वार्सी से रामघाट बुलंदशहर तक फोरलेन की स्वीकृति के साथ ही विधायक निधि से सडक़ आदि का कार्य कराया गया है। इसके अलावा विद्यालय, आईटीआई सहित अन्य कार्य प्रस्तावित है। संदीप सिंह, विधायक, बेसिक शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed