{"_id":"6ae7a7e13a1789913a006cf2","slug":"8-million-spent-yet-water-still-hasnt-reached-homes-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1102956-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 80 लाख खर्च, फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 80 लाख खर्च, फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
नगर पंचायत सहपऊ के वार्ड संख्या चार गांव नगला सुखराम में पानी की आपूर्ति के लिए लगा नलकूप
- फोटो : samvad
नगर पंचायत सहपऊ के सीमा विस्तारित क्षेत्र के दो गांवों नगला सुखराम और नगला बादाम में विकास कार्यों की हकीकत सामने आई है। पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 80 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन ग्रामीणों को आज तक पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। योजना में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करीब 50 लाख रुपये से पाइपलाइन बिछाई गई और 30 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल बनाया गया। इसके बावजूद पिछले छह महीने से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। योजना से नगला सुखराम के 110 और नगला बादाम के करीब 40 घरों को लाभ मिलना था।
बिजली कनेक्शन तक नहीं
लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। वहीं, नगला सुखराम में नगर पंचायत की ओर से नाले की खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में ग्रामीण सरकारी हैंडपंप और पड़ोसियों की समर्सिबल के भरोसे हैं।
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी जांच अधूरी
नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने योजना में अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और प्रमुख सचिव (नगर विकास विभाग) से की थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने सादाबाद के एसडीएम को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तीन महीने से अधिक समय बीतने पर भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है।
बिजली कनेक्शन के लिए तीन बार सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक ट्यूबवेल तक बिजली नहीं पहुंची है। कई बार पत्राचार भी किया गया है। अब 28 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में सोलर सिस्टम का प्रस्ताव पास कराया गया है। इसके जरिए ट्यूबवेल शुरू कराया जाएगा। -सुरेश कुमार, ईओ, नगर पंचायत सहपऊ