फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   76 lack rupees and pistol looted from businessman.

ताला कारोबारी से तीन बदमाशों ने पिस्टल सहित 76 हजार रुपये लूटे

Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
76 lack rupees and pistol looted from businessman.
मोहम्मद जमीर पुत्र अब्दुल रशीद - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की लोधी विहार कालोनी के मोड़ पर सोमवार रात को एक युवक को पीट रहे तीन बदमाशों ने बीचबचाव करने पर ताला कारोबारी से 76 हजार रुपये सहित लाइसेंसी पिस्टल लूट कर ली। साथ ही पत्थर से प्रहार कर कारोबारी का सिर फाड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मो. जमीर पुत्र अब्दुल रशीद निवासी तुर्क मान गेट, कोतवाली तालों का कारोबार करते हैं। मो. जमीर के मुताबिक सोमवार शाम को वह व्यापार के काम से लोधी विहार गए थे। जैसे ही वह कालोनी के मोड़ पर पहुंचे वहां तीन युवक एक युवक को पीट रहे थे। यह देख वह मोटरसाइकिल रोक बीचबचाव कराने लगे। इतने में तीनों युवक ों ने उनके साथ मारपीट कर पत्थर से सिर फाड़ दिया। मारपीट कर जेब से 76 हजार रुपये और लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए। राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट-लूट के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। सासनी गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की तफ्तीश कर कुछ युवकों को निशाने पर ले लिया है। जल्द ही आरोपी दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed