फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सौर ऊर्जा से जगमगाएगा एएमयू

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा एएमयू

Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा एएमयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस सौर ऊर्जा से जगमगाएगा। सोलर इनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पीपीए स्कीम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के अलग-अलग 9 भवनों की छतों पर ऑन ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट्स का उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया।

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि एएमयू शत प्रतिशत ग्रीन यूनिवर्सिटी का लक्ष्य प्राप्त करने के करीब है। सौर ऊर्जा की इन परियोजनाओं से विश्वविद्यालय को बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ भी होगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रीसिटी विभाग के मेंबर इंचार्ज डॉ. मुहम्मद रेहान ने कहा कि इन परियोजनाओं से विश्वविद्यालय में 6.5 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा की जाएगी। जबकि धरातल पर लगे प्लांट्स से पहले ही 3.3 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा हो रही है। एएमयू इतने बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा पैदा करने वाली पहली संस्था बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्लांटस से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों को ग्रिड से जुड़े सोलर प्लांट्स का नियम समझने में आसानी होगी। सोलर पॉवर प्लांट्स सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स, अजमल खान तिब्बिया कॉलेज, सरोजनी नायडू हॉल, वीमेंस पॉलीटेक्निक, बीबी फातिमा हॉल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, न्यू हॉल फॉर गर्ल्स, ट्रॉमा सेंटर तथा नदीम तरीन हॉल की छतों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed