{"_id":"5c116a15bdec22419d12c677","slug":"71544645141-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे खेल व युवा कल्याण मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे खेल व युवा कल्याण मंत्री
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली की ओर से गुुरुवार को सुबह 9 बजे से राधेश्याम शर्मा स्मृति अलीगढ़ खेल रत्न सम्मान समारोह व प्रो-कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खेरेश्वर मंदिर से आगे गांव केशोपुर जोफरी में होगा। मुख्य अतिथि खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व यश भारती सम्मानित आनंदेश्वर पांडेय, दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) व नाडा, भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने आयोजन संबंध में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को समर्पित इस समारोह में कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि के अलावा अलीगढ़ केसरी सम्मान व स्व. श्री राधेश्याम शर्मा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बैठक में भगत सिंह बाबा, इंजी. हिमांशु मित्तल, पंकज चौधरी, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, मोहम्मद अली, हरकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।